ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा देहात के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी का भाजपा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष मनोनीत किए जाने के बाद रविवार को जिलाध्यक्ष भाटी देशनोक आए।

बीकानेर।भाजपा देहात के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी का भाजपा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष मनोनीत किए जाने के बाद रविवार को जिलाध्यक्ष भाटी देशनोक आए। भाटी ने करणी माता के दर्शन कर सुख समृद्धि की कामना की। करणी मन्दिर निजी प्रन्यास के उपाध्यक्ष सीता दान व सचिव वासुदेव देपावत ने साहित्य भेंट कर स्वागत किया वही देशनोक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया। होटल jmb में निवर्तमान जिला अध्यक्ष ताराचंद सारस्वत, भंवरलाल जांगिड़ पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। स्वागत के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी हित और सक्रिय रहने को कहा। इस दौरान पार्षद नथमल सुराणा ,चंडी दान,गिरीश हिंदुस्तानी, हेमंत भूरा शिवदयाल बारठ,घनश्याम दान सुशील पड़िहार भवानी शंकर खत्री,अश्विंन शर्मा ,प्रवीण जाजडा सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे!!!

No comments