ब्रेकिंग न्यूज़

अनुरक्षण कार्य के कारण 04 रेलसेवाएं नाभा स्टेशन के स्थान पर अस्थाई तौर पर धबलान स्टेशन पर ठहराव करेगी।


बीकानेर।रेलवे द्वारा अनुरक्षण कार्य के कारण 04 रेलसेवाएं नाभा स्टेशन के स्थान पर अस्थाई तौर पर धबलान स्टेशन पर ठहराव करेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण निम्न रेलसेवाएं नाभा स्टेशन के स्थान पर अस्थाई तौर पर धबलान स्टेशन पर ठहराव करेगीः-
1. गाडी संख्या 14887, ऋषिकेश -बाडमेर जो दिनांक 03.02.23 से 19.02.23 तक ऋषिकेश से रवाना होगी वह नाभा के स्थान पर धबलान स्टेशन पर ठहराव करेगी। 2. गाडी संख्या 14525, अम्बाला-श्रीगंगानगर जो दिनांक 04.02.23 से 20.02.23 तक अम्बाला से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा नाभा के स्थान पर धबलान स्टेशन पर ठहराव करेगी। 
3. गाडी संख्या 14736, अम्बाला-श्रीगंगानगर जो दिनांक 04.02.23 से 20.02.23 तक अम्बाला से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा नाभा के स्थान पर धबलान स्टेशन पर ठहराव करेगी। 
4. गाडी संख्या 14711, हरिद्वार- श्रीगंगानगर जो दिनांक 04.02.23 से 20.02.23 तक हरिद्वार से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा नाभा के स्थान पर धबलान स्टेशन पर ठहराव करेगी।

No comments