जयपुर. 10 फरवरी । ये की घोषणाएं 76 लाख उपभोक्ताओं को 500 रुपये में गैस सिलेण्डर 100 यूनिट तक घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली फ्री19 हजार करोड़ का महंगाई राहत पैकेज सभी भर्ती परीक्षाएं निशुल्क चिरंजीवी योजनाओं में बीमा राशि बढ़ाकर 25 लाख की
राजनीति के जादूगर माने जाने वाले सीएम अशोक गहलोत आज राजस्थान का बजट ( 2023) पेश कर रहे हैं। यह सीएम गहलोत की मौजूदा सरकार का आखिरी बजट है। सीएम ने सुबह 11 बजे बजट भाषण शुरू किया। लेकिन बजट भाषण शुरू होते ही वहां हंगामा हो गया। बजट भाषण में सीएम कुछ पुरानी घोषणाएं पढ़ दी। विपक्ष ने सीएम पर पुराना बजट भाषण पढऩे का आरोप लगाया। बजट भाषण में हुई इस ऐतिहासिक भूल के बाद सदन में हंगामा हो गया।
इस बजट को लेकर पिछले काफी समय से सीएम कई तरह के संकेत दे रहे हैं। इससे प्रदेशवासियों की उम्मीदें सातवें आसमान पर हैं, लेकिन बजट पेश करने के दौरान शुरुआत में ही हुई गड़बड़ी के बाद सदन को हंगामे के चलते दो बार स्थगित करना पड़ा। उसकी बाद तीसरी बार कार्रवाई शुरू हुई।
सीएम अशोक गहलोत ने बजट में युवाओं को बड़ा तोहफा देते हुए पांच सौ करोड़ रुपये के युवा कोष के गठना का ऐलान किया है। इसके साथ ही शोध करने वाले स्टूडेंट्स को 30 हजार की मदद दी जाएगी। पेपर लीक पर विशेष टास्क फोर्स का गठन होगा। वहीं कोटा उदयपुर में नए ऑडिटोरियम का ऐलान किया गया है। इसके अलावा 76 लाख परिवारों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर दिए जाने की घोषणा की गई है।
गहलोत ने बजट की शुरुआत से बड़ी घोषणा करनी शुरू कर दी है. इसके तहत युवाओं को बड़ा तोहफा देते हुए सीएम ने सभी भर्ती परीक्षाओं को निशुल्क करने की घोषणा की है।राजस्थान विधानसभा में बजट सत्र के दौरान सीएम की ओर पुरानी घोषणाएं पढ़ देने के बाद विपक्ष गहलोत पर पूरी तरह से हमलावर हो गया है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने गहलोत सरकार पर तीखा हमला बोलेते हुए कहा कि जिस प्रदेश के मुख्यमंत्री बिना चैक किए 8 मिनट तक पुराना बजट पढ़ते रहे आप समझ सकते हैं कि उनके हाथ में प्रदेश कितना सुरक्षित है. ये इतिहास में पहली बार हुआ है।
राजस्थान विधानसभा में बजट 2023 पेश करने के दौरान हुई ऐतिहासिक भूल के बाद सत्ता पक्ष लगातार उस पर अपनी सफाई दे रहा है, लेकिन विपक्ष का हंगामा जारी है। विपक्ष की मांग है कि सीएम इस मामले में सदन से माफी मांगे। इस बीच स्पीकर ने सदन की कार्यवाही फिर से शुरू की लेकिन बात नहीं बन पाई। पूरा विपक्ष अपनी तीन मांगों को लेकर वेल में आ गया. उसके बाद सदन की कार्यवाही को दुबारा 15 मिनट के लिए स्थगित कर दिया गया है. सदन में गतिरोध बना हुआ है।
राजस्थान विधानसभा में बजट भाषण में हुई ऐतिहासिक भूल के बाद अब विपक्ष बजट पेश नहीं करने देने पर अड़ गया है. सदन में विपक्ष के नेता गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि जनता को गुमराह किया जा रहा है. यह बजट लीक भी हुआ है. उन्होंने आरोप लगाया कि किसी बाहरी व्यक्ति को यह कैसे पता चला कि सीएम बजट भाषण गलत पढ़ रहे हैं?राजस्थान बजट के भाषण के दौरान सदन में पहली बार हुई ऐतिहासिक भूल के बाद बरपा हंगामा अभी शांत नहीं हुआ है। सदन की कार्यवाही दुबारा शुरू हो गई है। सदन में सीएम की ओर से पुराना बजट पढऩे के बाद स्पीकर डॉ. सीपी जोशी ने इसे मानवीय भूल बताते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। लेकिन इस बात पर भी वहां जोरदार हंगामा हो गया।
सीएम अशोक गहलोत ने शुक्रवार को सुबह 11 बजे जैसे ही सदन में बजट भाषण पढऩा शुरू ही किया था वैसे ही उन्होंने कुछ पुरानी घोषणाएं पढ़ डाली। इसे विपक्ष ने तत्काल पकड़ लिया और हंगामा खड़ा हो गया। हंगामा इतना बढ़ा की स्पीकर डॉ. सीपी जोशी को भी गुस्सा आ गया. बाद में सदन की कार्यवाही को आधे घंटे के लिए स्थगित करना पड़ा।
राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं. लिहाजा गहलोत इस बजट में कई बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं। गरीबों को पांच सौ रुपये में गैस सिलेंडर मुहैया कराने की घोषणा को सीएम ने पहले ही कर इसे बजट में शामिल करने का वादा किया था।
No comments