परशुराम सेवा समिति की कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से हुआ गठननवरतन व्यास पुनः बने अध्यक्ष।
सिटी एक्सप्रेस न्यूज।बीकानेर, 28 फरवरी। परशुराम सेवा समिति की कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से पुनर्गठन किया गया है। इसमें अध्यक्ष सहित पूरी कार्यकारिणी का निर्विरोध चयन हुआ है।संस्था के सदस्यों ने नवरतन व्यास को पुनः निर्विरोध अध्यक्ष बनाया है। वहीं बद्री प्रसाद ओझा को सचिव और शिवरतन रंगा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संरक्षक के रूप में बृज बल्लभ बिस्सा, सांवर लाल रंगा, श्री लाल व्यास और मधु आचार्य आशावादी' को संरक्षक बनाया गया है। वाहिंब विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में जुगल किशोर ओझा (पुजारी बाबा), बाल नारायण पुरोहित, राजेश चूरा और मोटू लाल हर्ष को मनोनीत किया गया।
नवनियुक्त अध्यक्ष नवरतन व्यास ने बताया कि संस्था द्वारा पुष्करणा ब्राह्मणों के ओलंपिक सावे में विवाह करने वाले जोड़ों को अनुदान राशि उपलब्ध करवाना सहित सामाजिक सरोकार के विभिन्न कार्य पिछले एक दशक से लंबे समय से किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से पुनर्गठन किया गया है। इसके लिए सोमवार देर शाम बैठक आयोजित हुई। समिति के बजरंग कॉलोनी स्थित प्रधान कार्यालय में आयोजित हुई इस दौरान सुशील कुमार किराडू, राजेन्द्र किराडू, विष्णुदत्त व्यास, रामदेव छगाणी, विशम्बर व्यास, गोपाल आचार्य, युगल किशोर छगाणी,भैरूरतन पुरोहित, सत्यनारायण बोहरा, नथमल व्यास, शिव कुमार व्यास, श्रीनारायण जोशी, नारायण दास किराडू आदि मौजूद रहे।
No comments