टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान के तहत निकाली जागरूकता रैली।
स्वास्थ्य विभाग अलवर की ओर से टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान कार्यक्रम के तहत कुंडरोली गांव में जागरूकता रैली निकाली गई वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक महेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायतों में टीबी मुक्ति के लिए द्वितीय चरण में टीबी मुक्त अभियान के तहत विभिन्न एक्टिविटी के माध्यम से अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।शर्मा ने बताया कि राजगढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत टहला,मल्लाना, कुंडला,भजेड़ा,दुब्बी एवं शहरी क्षेत्र के वार्ड नंबर 2, गंगा बाग में लोगों को टीबी रोग के प्रति जागरूक करने के लिए स्कूल एक्टिविटी, सामुदायिक मीटिंग,नारा लेखन,स्कूलों और आशाओं के माध्यम से टीबी जागरूकता रैली एवं कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। घर-घर आशा हेल्थ एप एवं एएनएम हेल्थ ऐप से डिजिटल स्क्रीनिंग सहित कई गतिविधियां की जा रही हैं। जिसमें ग्राम पंचायतों के सीएचओ,एएनएम, आशा,स्कूलों के शिक्षक, स्कूली बच्चों द्वारा विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जागरुक किया जा रहा है। इस मौके पर सीएचओ अशोक कुमार मीणा,दिलीप गुर्जर, अंजना कुमारी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।




No comments