अवैध हथकड़ शराब मामले में दो महिलाएं गिरफ्तार।
उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज ।कोटपूतली।पनियाला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध हथकढ़ शराब के मामले में वांछित चल रही दो महिलाएं को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी लक्ष्मीनारायण ने जानकारी देते हुए बताया कि मोरदा ग्राम में सूचना पर पुलिस जाब्ता पहुंचा जहां मोरदा से नदी की तरफ जाने वाले रास्ते पर एक महिला अवैध हथकढ़ शराब की पीपी को छोड़कर फरार हो गई। जिसके खिलाफ राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। व गत 7 फरवरी को गोनेड़ा कंजर बस्ती जाने वाले रास्ते पर एक महिला अवैध हथकढ़ शराब की पीपी को छोड़कर फरार हो गई जिसके खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों महिलाओं को राजस्थान आबकारी अधिनियम में वांछित होने पर गिरफ्तार किया गया। जिनकी पहचान 42 वर्षीय गीता देवी पत्नी जगदीश बावरिया निवासी मोरदा व 35 वर्षीय पिंकी देवी पत्नी मुकेश कुमार कंजर निवासी गोनेड़ा को गिरफ्तार किया।




No comments