ब्रेकिंग न्यूज़

हार के डर से बौखलाए महेश जोशी पुलिस का दुरुपयोग कर आम आदमी पार्टी क्रांतिकारियों को कर रहे टारगेट ।

जयपुर ( नि.सं .) ।आम आदमी पार्टी के सभी जिम्मेवार व उभरते नेताओं को पुलिस के माध्यम से कांग्रेस सरकार अब धीरे धीरे टारगेट कर रही है, हवामहल विधान सभा में इसका एक उदाहरण अभी हाल ही में देखने को मिला जब आम आदमी पार्टी के उभरते हुए ख्यातनाम नेता कमल भार्गव जब शांतिपूर्वक सदस्यता अभियान चला रहे थे, जो कि हार के डर से बौखलाए हुए मंत्री महेश जोशी को कत्तई रास नहीं आया । उन्होंने कमल भार्गव को टार्गेट कर वहां से बलपूर्वक खदेड़ने हेतु पुलिस को अपना हथियार बना कर भेज दिया । पुलिस ने वहां आकर उनसे बदतमीजी की गाली गलौच कर जेल में डालने की बाते कही और बेवजह हाथ भी उठाया और डंडों से मार कर हाथ पैर तोड़ने की धमकी तक दे डाली । ये उनकी कायरता है, वो हार के डर से आम आदमी पार्टी से बुरी तरह डरे हुए हैं और पुलिस को हथियार बनाए हुए है, पुलिस ने कमल भार्गव व उनकी टीम के साथ भद्दी भद्दी गाली गलोच करी , इस हरकत पर आप नेता एडवोकेट राजेन्द्र मोदी आदि ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई और पुलिस के कृत्यों की कड़े शब्दों में निंदा व भर्त्सना की । मोदी ने कहा कि जहां एक तरफ कांग्रेस भाजपा पर सरकारी एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाती और पुलिस का दुरुपयोग कर वही कृत्य वह राजस्थान में कर रही है । यह दोगलापन व्यवहार जनता बर्दाश्त नहीं करेगी और आगामी चुनावों में आम आदमी पार्टी को जिताकर कांग्रेस से बदला लेगी ।

No comments