गौ शक्ति पीठ ने मुख्यमंत्री जी के नाम ज्ञापन सौंप गाया।
सिटी एक्सप्रेस न्यूज। बीकानेर। गौ शक्ति पीठ, आम्बासर बीकानेर द्वारा चलाईं गई गाय- गांव स्वावलंबन यात्रा के संयोजक गोस्वामी शिशपाल गिरि ने बताया कि गत 90 दिनों में 318 गांवों के गोपालकों से संवाद करके लुणकरणसर , डुंगरगढ , नोखा से SDM के माध्यम से मुख्यमंत्री जी के नाम ज्ञापन सौंप कर मांग की गई कि लम्पी से काल की ग्रास बनी गायों के मुआवजे के लिए 40000 रूपए प्रति गाय दिया जाए , दुध में मिलावट रोकने के लिए पुरे साल जांच अभियान चलाया जाए व गोपालकों को गौशाला की तर्ज पर अनुदान दिया जाए । इस पर राज्य के माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी ने मुआवजा कि मांग मानते हुए 40000 रुपये प्रति मृत गौवंश मुआवजा देने व दुध जांच की मांग मानते हुए घोषणा कर दी कि मिलावटखोरि के खिलाफ साल भर अभियान चलाया जाएगा ।इस प्रकार गौ शक्ति पिठ कि दो मांगों पर मुख्यमंत्रि महोदय कि तरफ से सहमति मिलि है।अब हमारि एकमांग बाकी है,यानि गौशाला कि तर्ज पर गौपालक को सिधा अनुदान मिलै। उसके लिए निरंन्तर आन्दोलन जारी रहेगा ।दोनों मांग मान कर राज्य के गौपालकों को संबलता प्रदान कि गई है ।
गौ शक्ति पीठ के संचालक राष्ट्रपति महोदय से सम्मानित वैद्य श्रवण सिंह राठौड़ ने गौपालकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी कि मुआवजा की धोषणा गाय हित में महान् कदम है । इसके लिए हम सब धन्यवादी है । हम कलैक्टर साहब के माध्यम से मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद ज्ञापन सौंप कर उनका धन्यवाद कर रहे हैं ।
यात्रा के राष्ट्रीय संयोजक चौधरी महेंद्र सिंह गोदारा ने कहा कि मुख्यमंत्री जी की गौ हित में कि गई घोषणा से गोपालकों में खुशी की लहर दौड़ गई । बहुत ही जल्द मुआवजा की राशि गौपालक को मिलेगी ऐसी आशा करतै है ,। फिर भी जब तक मुआवजा नहीं मिलता हम सब सकिर्य रहेंगे ।
आज कि सभा में डां दैवकिसन भाटी,गुलाबदान चारण,भगवान राम खिचड,गंगाविशन खिचड,राजा सिंह आदि गौपालकों ने भाग लिया।




No comments