ब्रेकिंग न्यूज़

नागल सोहन मे हुआ सत्संग कार्यक्रम सत्य के मार्ग पर चलकर ही और सन्तो के मार्गदर्शन से ही मानव जीव का उद्धार सम्भव है - बालकदास महाराज।


उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।रैणी(अलवर)।अलवर के रैणी-उपखंड क्षेत्र के गांव नांगल सोहन मे भोले बाबा के स्थान पर रविवार को सत्संग कार्यक्रम का हुआ आयोजन समाज सेवी मनीष तिवाड़ी बैरेर ने बताया कि सत्संग मे अनेको संत महात्मा पधारे जिनमे बालकदास जी महाराज ने बताया सत्य के मार्ग पर चलकर और संतो के मार्गदर्शन से मानव जीव का उद्धार होगा।
 सत्संग मे गायक लाला राम , कैलाश मास्टर सालोली वाले ने सुन्दर भजन गाया "हमारे गरू ने दी है ज्ञान जडी" गाकर तालिया बटोरी।
इस कार्यक्रम के आयोजक नेमी चन्द पटवारी जो रैणी पटवार संघ अध्यक्ष भी है , इस कार्यक्रम मे रैणी प्रधान प्रतिनिधी मांगेलाल मीना रिटायर्ड चीफ इंजीनियर भी पधारे क्योंकि वो स्वयं भी सत्संग करने मे बहुत ज्यादा रूचि लेते है इसलिए रैणी प्रधान प्रतिनिधी हर धार्मिक कार्यक्रम मे जाते ही रहते है और इस सत्संग कार्यक्रम मे आसपास क्षेत्र से बैरेर , गुरिया , खोहरा चौहान , बैरावण्डा सहित कई अन्य गांवो से भी सैकड़ो गणमान्य नागरिक लोग पहुंचे।
मिडिया को यह सारी जानकारी मनिष बैरेर व पटवार संघ अध्यक्ष नेमी चन्द पटवारी के द्वारा दी गई है।

No comments