ब्रेकिंग न्यूज़

ट्रैन की चपेट में आने से युवक की मौत।

उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।राजगढ़ (अलवर)-
राजगढ़ रेलवे स्टेशन के यार्ड में बीती देर रात्रि अज्ञात ट्रैन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी। सूचना पर जीआरपी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले राजगढ़ सीएचसी की मोर्चरी में पहुंचाया। जीआरपी के हैडकांस्टेबल सत्येंद्र कुमार ने बताया कि गुरुवार की रात्रि राजगढ़ रेलवे स्टेशन मास्टर ने सूचना दी की अज्ञात ट्रैन से एक जना रन ओवर हो गया है। सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया एवं शव को कब्जे में लेकर राजगढ़ चिकित्सालय की सीएचसी में पहुंचाया। जहां मृतक के परिजन पहुंच गए। मृतक की पहचान ग्राम गोवर्धनपुरा टहला निवासी बलराम (22 वर्ष) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि इस सम्बंध में ग्राम गोवर्धनपुरा निवासी मृतक के पिता केदारप्रसाद सैन ने रिर्पोट पेश कर बताया कि उनका लड़का बलराम करीब 2 साल से राजगढ़ में रहकर निजी विधालय व कॉलेजो में प्रवेश दिलाने का कार्य करता था। जिसकी मृत्यु अज्ञात ट्रैन की चपेट में आ जाने से हो गयी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप जांच शुरू करदी है।

No comments