ब्रेकिंग न्यूज़

पैदल यात्रियों के लिए लगाया शिविर, 28 तक रहने-खाने-चिकित्सा सेवा जारी।

उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।बहरोड। सीसीदिल्ली जयपुर हाइवे के होटल हाइवे एक्सप्रेस पर सीकर खाटूश्याम मन्दिर में पद यात्रियों के लिए चिकित्सा एवं खानपान शिविर का शुक्रवार को शुभारंभ किया गया। इस दौरान होटल स्टाफ एवं लायन्स क्लब किंग के सदस्य मौजूद रहें। खाटूश्याम पद यात्रियों के लिए पांच दिवसीय निशुल्क चिकित्सा एवं जलपान शिविर का शुक्रवार को होटल हाईवे एक्सप्रेस के पास शुभारम्भ किया गया। जिसमें 24 फरवरी से 28 फरवरी तक हाईवे से जाने वाले पैदल यात्रियों के लिए खानपान व चिकित्सा शिविर में खाने व ठहरने की निःशुल्क व्यवस्थाएं की गई है। इस दौरान होटल निदेशक वीरेन्द्र यादव, लायन्स क्लब किंग अध्यक्ष राकेश रोहिल्ला, प्रमोद अग्रवाल, राजेश बिल्लु, प्रदीप यादव,कवित गुप्ता, होटल मैनेजर सीताराम वर्मा, शुभम त्रिपाठी, व्यवसायी नरेन्द्र राजु, मंजीत गोकुलपुर,समाजसेवी मुकेश यादव सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

फ़ोटो- शिविर के दौरान भगतगण

No comments