ब्रेकिंग न्यूज़

खाद्य लाइसेंस एवम् रजिस्ट्रेशन शिविर का हुआ आयोजन।

उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।ब्यावर
राज्य सरकार के आदेशानुसार आयुक्त फूड सेफ्टी एण्ड ड्रग कंट्रोल राजस्थान पुखराज सेन के निर्देश पर डॉक्टर ए. के. पिंगोलिया सीएमएचओ अजमेर की फूड सेफ्टी टीम ने पंचायत समिति पीसांगन में खाद्य लाइसेंस एवम् रजिस्ट्रेशन शिविर का आयोजन किया जिसमें खाद्य व्यापारियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। शिविर में 127 लाइसेंस रजिस्ट्रेशन आवेदन मौके पर ही ऑनलाइन कर जारी किए गए। मौके पर उपस्थित व्यापारियों को प्रधान भिनाय दिनेश नायक और सरपंच मंजू देवी ने लाइसेंस वितरित किए। शिविर के साथ में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुशील चोटवानी द्वारा व्यापारियों को फूड सेफ्टी संबंधी नियमों की जानकारी भी दी गई। शिविर आयोजित करने में व्यापार मंडल पीसांगन के अध्यक्ष नीलम मेहता एवम् महामंत्री मोनू काबरा का सराहनीय सहयोग रहा खाद्य व्यापारियों की सुविधा के मध्य नजर भविष्य में भी इस प्रकार के शिविर आयोजित किए जाएंगे टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुशील चोटवानी,प्रशिक्षु खाद्य सुरक्षा अधिकारी घनश्याम सिंह,मुकेश वैष्णव,पवन गुप्ता एवम् डेयरी प्रतिनिधि दीपक वैष्णव शामिल रहे

No comments