तकनीकी शिक्षा मंत्री का किया स्वागत।
उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज ।राजगढ़ (अलवर)- राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील की ओर से अलवर-सिकंदरा मेगा हाइवे मार्ग स्थित मुनपुर गांव में तकनीकी शिक्षा मंत्री सुभाष गर्ग का फूल माला एवं साफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया। राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील के जिलाध्यक्ष अजय विजय ने बताया कि तकनीकी शिक्षा मंत्री सुभाष गर्ग का जयपुर से अलवर जाते समय मुनपुर गांव में स्वागत सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्रांतीय महामंत्री रघुनंदन शर्मा, प्रांतीय संभागीय अध्यक्ष जगदीश मीणा,प्रांतीय सचिव रोशन सैनी, जिला सभा अध्यक्ष अशोक मुखिया,अनिल योगी,लल्लू राम मीणा, शिवचरण शर्मा,अशोक शर्मा,जगदीश प्रजापत, रामनिवास मीणा, धर्मपाल मीणा,सोहन लाल मीणा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।




No comments