ब्रेकिंग न्यूज़

विद्यालय का वार्षिकोत्सव एंव विदाई समारोह हुआ सम्पन्न!


उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।गुलाबपुरा। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नया जोरावरपुरा गुलाबपुरा का वार्षिकोत्सव एंव विदाई समारोह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक जब्बर सिंह सांखला एंव अध्यक्षता प्रधान कृष्ण सिंह राठौड़ ने की व विशिष्ट अतिथि के रूप में  पालिका उपाध्यक्ष साँवरनाथ योगी ने एवं पूर्व पार्षद रामकुंवार चौधरी, भाजयुमो जिला मंत्री एडवोकेट पीयूष मेवाड़ा, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष परमेश्वर शर्मा मौजूद रहे।कार्यक्रम में विद्यालय में छात्राओं ने तिलक एंव माल्यार्पण कर अतिथियों का स्वागत किया। छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। विधायक सांखला एंव  अतिथियों ने प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया। विधायक सांखला ने विद्यालय में कक्षा कक्ष के निर्माण के लिए 7 लाख रुपये की घोषणा की एवं विद्यालय को 8 वी से क्रमोन्नत कर 12 वी कक्षा तक करवाने के लिए विधानसभा सत्र में पुरजोर प्रयास का आश्वाशन दिया। प्रधानाचार्य रश्मी जैन एवं पाषर्द रोहित चौधरी ने विधायक व प्रधान राठौड़ का आभार व्यक्त किया। इस दौरान पार्षद महादेव जाट, प्रतिनिधि महेंद्र सिंह चुंडावत, शिवसिंह राठौड़ ,हेमसिंह राठौड़ ,महेंद्र जाट,नाहरसिंह ,रामदेव माली,रोशन माली,सहित  वार्डवासी मौजूद थे!

No comments