फैशन डिजाइन एवं मेकअप आर्टिस्ट कोर्सेज का परीक्षा परिणाम जारी वर्द्धमान कन्या पी.जी. महाविद्यालय की छात्राओं ने शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया
उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।ब्यावर ।राजस्थान आई.एल.डी. कौशल विश्वविद्यालय, जयुपर द्वारा फैशन डिजाइन एवं मेकअप आर्टिस्ट कोर्सेज का परीक्षा परिणाम जारी किया गया जिसमे श्री वर्द्धमान कन्या पी.जी. महाविद्यालय की छात्राओं ने शत-प्रतिशत परिणाम हासिल कर महाविद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया महाविद्यालय प्राचार्य डाॅ. आर.सी.लोढ़ा ने बताया कि महाविद्यालय प्रबन्धन की सकारात्मक इच्छाशक्ति से स्वरोजगारोन्मुखी शिक्षा प्रदान करने हेतु क्षेत्र का पहला कौशल महाविद्यालय स्थापित किया गया तथा राजधानी में लाखो रूपये खर्च कर उपलब्ध होने वाले कोर्सेज एवं सुविधाओं को ब्यावर शहर में न्यूनतम शिक्षण शुल्क पर उपलब्ध करवाया जा रहा है




No comments