ब्रेकिंग न्यूज़

किसान महापंचायत : नारायणी माता में किसान महापंचायत का आयोजन आज सोमवार को।

उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।रैणी (अलवर)।
 पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करवाने , किसान क्रेडिट कार्ड की राशि माफ करने व डीपीआर में संशोधन करते हुए थानागाजी विधानसभा क्षेत्र के बड़े बांधों को इसमें शामिल करवाने की मांग को लेकर सोमवार को नारायणी माता के मन्दिर पर आयोजित होने वाली किसान महासभा में भाग लेने हेतु रविवार को किसान नेता अलकेश मंडावत , पावटा सरपंच सुभाष गुर्जर , छात्र नेता लेखराज जोरवाल , गिर्राज खेड़ा आदि ने किशोरी , बामनवास चौगान ,भीकमपुरा , अजबगढ़ , खेड़ा मुंडियावास ,आगर ,गुढ़ा , डेरा सहित अनेक गांवों में जनसम्पर्क किया व नारायणी माता के स्थान पर सोमवार को सुबह 10 बजे आयोजित होने वाली किसान महासभा में भाग लेने हेतु आमजन को आमंत्रित किया। किसान नेता अलकेश मंडावत ने बताया कि किसान महासभा में मुख्य अतिथि रामनिवास मीना प्रदेशाध्यक्ष पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना किसान संघर्ष समिति एवं भारतीय किसान यूनियन कृषक शक्ति राजस्थान , युवा किसान नेता रविन्द्र मीना सहित अनेक किसान भाई व अनेक गणमान्य नागरिक भी भाग लेंगे ।मिडिया को यह सारी जानकारी गोलाकाबास से रितिक शर्मा के द्वारा दी गई है।

No comments