ग्रामीण इलाकों में चोरों के हौसले बुलंद, खेत से ट्रांसफार्मर चोरी
उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।गूँती।क्षेत्र के गूँती ग्राम में बीती रात्रि रविवार को ग्लोब्स लिमिटेड कंपनी के पीछे स्थित किसान के कुएं से विद्युत ट्रांसफार्मर को अज्ञात चोरों ने उसके अंदर कॉपर के तार निकालकर ट्रांसफार्मर का खोखा छोड़ गए। जानकारी देते हुए गूँती निवासी विजय कुमार पुत्र हनुमान मीणा ने बताया कि उनका कुआं ग्लोब्स कंपनी के पीछे स्थित है। बीती रात्रि को अज्ञात चोरों द्वारा ट्रांसफार्मर चुरा ले गए। शनिवार शाम को खेत में पाइप लाइन लगाने आए तब ट्रांसफार्मर बिल्कुल सुरक्षित देखा गया था।व रविवार सुबह जब वापस कुँए पर आए तो खंबे पर ट्रांसफार्मर नहीं दिखाई दिया। जिसकी सूचना विद्युत विभाग को दी गई। किसान ने अपनी पीड़ा दर्शाते हुए बताया कि कम लाईट आने की वजह से पहले ही फसल ख़राब हो रही है व अब चोरों ने परेशान कर दिया।पहले भी इस कुँए से ट्रांसफार्मर चोरी हो चुका।
फोटो1- ट्रांसफार्मर का खाली खोखा दृश्य




No comments