ब्रेकिंग न्यूज़

खटीक समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ आयोजित।


उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।राजगढ़ (अलवर)-श्री दुर्बलनाथ सेवा समिति राजगढ़ की ओर से कस्बे के बारलाबास स्थित दुर्बलनाथ मंदिर पर प्रथम प्रतिभावान सम्मान समारोह आयोजित हुआ। समिति के अध्यक्ष खैराती लाल परेवा ने बताया कि प्रतिभा सम्मान समारोह में दसवीं व बारहवीं में सत्तर प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं, जनप्रतिनिधियों व सरकारी नौकरियों में लगे हुए समाज के लोगों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ओम प्रकाश बडगूजर ने कहा कि आप पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं में भी भाग ले। पढ़ाई लक्ष्य बनाकर करें सफलता आपको अवश्य मिलेगी। शिक्षा एक ऐसा धन है। इसे कोई बाट नही सकता। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि आप अपने छोटे बच्चों को मोबाइल से दूर रखें। नंदलाल परेवा ने कहा कि समाज में छुपी हुई प्रतिभाओं को बाहर निकालकर उन्हें निखारना होगा। जिससे परिवार,समाज व क्षेत्र का नाम रोशन हो सके। उन्होंने कहा कि जो प्रतिभाशाली बच्चे हैं लेकिन वह किसी कारणवश अपनी पढ़ाई आगे नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे बच्चों को चिन्हित कर समाज स्तर पर उसकी सहायता कर उन्हें आगे बढ़ाने में सहयोग करने की अपील की। नगर निगम जयपुर ग्रेटर के वार्ड नंबर 91 के पार्षद आशीष परेवा ने बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि बालिकाओं को अधिक से अधिक उच्च शिक्षा दिलाएं। लड़का और लड़की में भेद नही समझे। प्रतिभा सम्मान समारोह में समाज के करीब 50 जनों को स्मृति चिन्ह व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दुर्बलनाथ महाराज की प्रतिमा के समक्ष दीप व माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर कजोड़नाथ महाराज,छोटेलाल परेवा,रामचंद्र परेवा, कमलेश कुमार परेवा, लालाराम परेवा,पप्पी परेवा,अनिल कुमार, राजेंद्र टेपण व मनीष सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

No comments