ब्रेकिंग न्यूज़

महिलाओं द्वारा हुआ फागोत्सव का आयोजन।

उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।सीकर ।चांदपोल गेट स्थित श्री बालाजी झुंझार जी अमरचंद धाम में महिलाओं द्वारा फाल्गुन महीने में मंदिर में फागोत्सव का आयोजन किया गया।श्रीमती अनिता शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर भजन गायिका संतोष खंडेलवाल व महिला मंडलियों द्वारा चंग ढप के साथ भजन गाए एवं फूलो की वर्षा कर होली खेली। श्रीमती शर्मा ने बताया कि फागोत्सव में तारा पवार, सरोज कलावटिया, सावित्री शर्मा, कविता चौधरी, ज्योति तनवानी, परमिंदर कौर, मधुमति कुमावत, संतोष देवी, पूजा कुमावत,बबीता कालरा, अंजली शर्मा, चंदा शर्मा, संजू देवी, सरिता देवी, सोनू सोनी, सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।अंत मे मंदिर के महंत अनिल जी पारिक से सभी ने आशीर्वाद लिया व राम अवतार कलावटीया ने बताया मंदिर में रात्रि 8 बजे से भजन संध्या व सुबह 11 बजे खाटू श्याम बाबा के लिए निशान यात्रा रवाना होगी।

No comments