अंतराष्ट्रीय मोटा अनाज (श्री अन्न) वर्ष : 2023 का आयोजन ।
सिटी एक्सप्रेस न्यूज। बीकानेर। भाकृअनुप-केंद्रीय शुष्क बागवानी संस्थान, बीछवाल, बीकानेर में आज अंतराष्ट्रीय मोटा अनाज (श्री अन्न) वर्ष 2023 का आयोजन किया गया । इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा पूसा नई दिल्ली से वैश्विक प्रतिभागियों व सम्पूर्ण भारतीय किसानों को सम्बोधित किया गया एवं मोटा अनाज (श्री अन्न) की मानव एवं मिट्टी के लिए महत्वता के बारे में बताया। मोटा अनाज (श्री अन्न) जो की जलवायु परिवर्तन सहिष्णु है, जिसका रासायनिक खाद मुक्त व कम पानी में भी अच्छा उत्पादन लिया जा सकता है। इनसे सीमांत किसान कम लागत में अधिक लाभ प्राप्त कर सकते है। इसके साथ ही मोटे अनाज का मूल्य सवर्धन कर अपना स्टार्टअप शुरू कर सकते हैं। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ डॉ. डी. सिंह, डॉ एम. के. जाटव, डॉ. बी. आर. चौधरी व डॉ. एस. आर. मीणा के द्वारा किया गया। डॉ. अनीता मीणा ने मोटे अनाजों के पोषक महत्ता व मिट्टी की गुणता पर व्याख्यान दिया। श्री एम. के. चौधरी ने मोटे अनाजों की शुष्क क्षेत्रों के लिए उन्नत किस्मों के बारे में जानकारी दी। श्री रूप चंद बलाई ने श्री अन्न की जलवायु परिवर्तन के साथ उपयोगिता व आने वाले समय में वैश्विक खाद्य सुरक्षा मे योगदान के बारे में बताया। इस अवसर पर किसानों (70) को अनुसूचित जाति उप योजना के तहत प्रशिक्षण व कृषि में उपयोगी उपकरणों का वितरण किया गया। किसान व प्रतिभागियों को मोटे अनाज के उपयोग को बढ़ावा लिए बाजरे के बिस्किट, रोटी को कड़ी के संग परोसा गया। समारोह के अंत में डॉ. अनीता मीणा ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।




No comments