ब्रेकिंग न्यूज़

नव संवत्सर की तैयारियां जोरों पर, 22 मार्च को निकलेंगी हिन्दू धर्मयात्रा

बीकानेर। अंग्रेजी नववर्ष चाहे भले ही खास हो, किंतु चैत्र माह की प्रतिपदा के साथ हिन्दू नववर्ष (नव संवत्सर) हिन्दूओं के लिए खास महत्व रखता है। इसी नव संवत्सर को लेकर बीकानेर में महादेव के अभिषेक के साथ शुरू हुआ तैयारियों इन दिनों जोरशोर से चल रही है।नव सवंत्सर के मौके पर बीकानेर में ंहिन्दू संगठनों की ओर से धर्मयात्रा हर साल निकलती है। बीच में दो साल कोरोना के बाद इस धर्मयात्रा को लेकर लोगों में खास उत्साह है। इसको लेकर हिन्दू संगठन तैयारियों में जुटे है। बीकानेर के एमएम ग्राउंड से रवाना होकर यह धर्मयात्रा बीकानेर शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई जूनागढ़ पहुंचेगी। जहां शाम को महाआरती के साथ धर्मयात्रा का विसर्जन होगा। इस धर्मयाात्रा में बीकानेर से ही नहीं, बल्कि ग्रामीण अंचल से बड़ी संख्या में युवक व युवतियां भाग लेने के लिए पहुंचते है।
बता दें कि हिंदू नववर्ष चैत्र माह की प्रतिपदा तिथि 22 मार्च को पड़ रही है। यानी 2023 में हिंदू नव वर्ष का आरंभ 22 मार्च से होगा। 22 मार्च 2023 दिन बुधवार को विक्रम संवत 2080 का आरंभ होगा। इस संवत्सर का नाम नल होगा और इसके अधिपति बुध ग्रह और मंत्री शुक्र ग्रह होंगे।

No comments