100वें एपिसोड पर विशेष तैयारी, अलवर दक्षिण में 390 जगह सुना जाएगा।
जितेन्द्र सेतिया। सिटी एक्सप्रेस न्यूज ।अलवर।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात के 100वें एपिसोड को सुनने के लिए बीजेपी ने जिला व मंडल स्तर पर विशेष तैयारी की है। बीजेपी अलवर दक्षिण के जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता ने बताया कि अकेले दक्षिण जिला क्षेत्र में 390 जगहों पर मन की बात को सुना जाएगा। जो बीजेपी के स्तर पर तैयारी की गई है। इसके अलावा अन्य जगहों पर भी सुना जाएगा। मन की बात का 100वां एपिसोड 30 अप्रैल को सुबह 11 से साढ़े 11 बजे के बीच रहेगा। मन की बात के कार्यक्रम को अब तक 100 करोड़ लोग सुन चुके हैं। जो 22 भाषा व 29 बोलियों में प्रसारित होता है। 11 विदेशी भाषाओं में भी सुना जाता है। 500 से अधिक आकाशवाणी के प्रसारण होते हैं। सबसे अधिक मोबाइल पर सुना जाता है। पहला एपिसोड 3 अक्टूबर 2014 में शुरू हुआ है। अब 100 एपिसोड पूरे हो जाएंगे।जिला अलवर दक्षिण में 198 शक्ति केंद्र हैं। उन सब पर मन की बात सुनने की व्यवस्था की है। अलवर जिला मुख्यालय पर मूसी महारानी की छतरी पर विशेष तैयारी की गई है। जहां काफी संख्या में लोग पहुंचेंगे। बीजेपी के अलावा सभी मंडल के स्तर पर भी विधानसभावार बड़ा कार्यक्रम होगा। हर जगह 100वें एपिसोड को सुनने के लिए विशेष तैयारी की गई है। जिसके कारण आमजन में भी उत्साह है। इस दौरान बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष पं धर्मवीर शर्मा, दीपक पंडित, उम्मेद सहित कई सदस्य मौजूद थे।




No comments