500 से अधिक सफाईकर्मी नगर परिषद कार्यालय पहुंचे,कमिश्नर से डेढ़ घंटे तक चली वार्ता।
जितेन्द्र सेतिया। सिटी एक्सप्रेस न्यूज ।अलवर।शहर में शनिवार सुबह 500 से अधिक सफाईकर्मी नगर परिषद कार्यालय पहुंच गए। यहां सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष की कमिश्नर से करीब डेढ़ घंटे तक वार्ता चली है। वार्ता सफल होने पर सफाईकर्मी यूनियन के अध्यक्ष बाबूलाल ने कहा कि उनकी मांगे मानने का आश्वासन मिला है। अब हमारी हड़ताल खत्म होती है। सब काम पर लौट जाएंगे। नगर परिषद कमिश्नर ने भी सफाईकर्मियों से कहा कि अब वे काम पर लौट जाएं। सरकार ने उनकी मांगें मान ली हैं।करीब 3 दिनों से शहर में सफाई नहीं हुई है। सैकड़ों टन कचरा सड़कों पर पड़ा है। जिससे बदबू मार रही है। प्रदेश भर में सफाईकर्मियों की हड़ताल रही। जयपुर में कर्मचारी सुबह से ही काम पर लौट गए थे। लेकिन अलवर में सुबह सफाईकर्मी नगर परिषद कार्यालय पहुंचे। पहले कमिश्नर से वार्ता की। इसके बाद सफाई पर लौटने को तैयार हुए। कमिश्नर ने भी उनसे कहा कि मांगें मान ली हैं। अब जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करें।सफाईकर्मियों की मांग है कि प्रदेश में 30 हजार से अधिक भर्ती निकाली जाए। जिसमें सबसे अधिक वाल्मीकि समाज को भर्ती का मौका मिले। पहले से लगे सफाईकर्मियों से सफाई का कार्य कराया जाए। हड़ताल में शामिल कर्मचारियों पर कोई एक्शन नहीं हो।




No comments