ब्रेकिंग न्यूज़

आम आदमी पार्टी के 1058 नए पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह।

जयपुर ( नि.सं.) आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सदस्य व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संदीप पाठक ने प्रताप नगर के निर्मला ऑडिटोरियम में 1058 नए पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण करवाते हुए चार सूत्र दिए पहला हम सरकार बनाने जा रहे हैं, यह कॉन्फिडेंस आपके अंदर होना चाहिए, दूसरा आपको जो पद मिला है उसका अहंकार नहीं होना चाहिए, तीसरा आपको मेहनत करनी पड़ेगी और चौथा टीम वर्क के साथ काम करना होगा, उन्होंने कहा कि अगला शपथ ग्रहण समारोह आज के 15 दिन बाद दस हजार लोगों का एक साथ होगा और उसके बाद अगला शपथ ग्रहण समारोह उसके 20 दिन बाद एक लाख लोगों का होगा जिसमे शपथ ग्रहण स्वयं अरविंद केजरीवाल करवाएंगे । उन्होंने कहा कि राजस्थान में जिस रफ्तार से संगठन बन रहा है वह अद्भुत है । 
यह जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी जयपुर राजस्थान राजेन्द्र मोदी ने हमारे पत्रकार को बताया कि इस समारोह में हजारों की संख्या में आप पार्टी के समर्पित क्रांतिकारियों ने अदम्य उत्साह के साथ भाग लिया । इस अवसर पर राजस्थान प्रभारी विनय मिश्रा ने कहा कि हमें अपनी कोई भी शिकायत सोशल प्लेटफार्म पर डालने की कोई जरूरत नहीं है, पहले पार्टी के पदाधिकारियों से बात करे, अन्यथा अनुशासनात्मक कार्यवाही की जा सकती है । उन्होंने कहा राजस्थान के लोगों ने 18 साल भाजपा की और 48 साल कांग्रेस को दिए है, जिन्होंने जनता के साथ गद्दारी की है, इस गद्दारी का हिसाब लेने और जनता को राहत दिलाने के लिए खुद केहरीवालजी आ रहें हैं । समारोह में प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल ने अपने ओजस्वी व तूफानी भाषण से उपस्थित लोगों में जोश भर दिया तो सह प्रभारी हेमंत काहवा ने भी लोगों में जोश भरा । बाद में कार्यकर्ताओं ने न्यू सांगानेर रोड तक भव्य तिरंगा यात्रा भी निकाली ।

No comments