युवक की हत्या के आरोपी को 24 घण्टे में किया गिरफ्तार।
उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।बहरोड़।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्या के फरार आरोपी को 24 घंटे में गिरफ्तार किया। थाना अधिकारी सुनीलाल मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि 31 मार्च को पीपली निवासी शरीफ खा ने मामला दर्ज करवाया कि मेरा लड़का महबूब प्राइवेट स्कूल की बस चलाता है। और घर पर बाइक की दुकान कर रखी है। सुबह 9 बजे घर से स्कूल की बस चलाने के लिए आया था। दोपहर 2 बजे बाहर आया तो मेरे लड़के के साथ कमलेश ड्राइवर योगेंद्र, सतीश ने मारपीट की तब मेरा लड़का इनसे छुटाकर अपने घर को चला तो गाड़ी इको जिनको कमलेश चला रहा था व उनके साथ योगेंद्र सतीश बैठकर आए और साइड में चल रहे मेरे लड़के को मारने के इरादे से गाड़ी चढ़ा दी। जिससे मेरे लड़के की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घटना के संबंध में त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल के आसपास लगे कैमरों में घटना का अवलोकन कर तकनीकी सहायता से मोहलड़िया एरिया हाईवे के ढाबो से आरोपी कमलेश कुमार पुत्र महा नारायण यादव 27 वर्षीय निवासी उत्तर प्रदेश प्रयागराज को गिरफ्तार किया गया। साथ ही बताया कि आरोपी व मृतक के आपस में बातों बातों में झगड़ा हो गया जिस पर मृतक व आरोपी में आपस में धक्का मुक्का से मारपीट हुई जिस पर आरोपी ने मृतक के ऊपर जानबूझकर मारने की नियत से अपनी इको कार से टक्कर मारकर हत्या कर दी व मौके से फरार हो गया था।
फ़ोटो- पुलिस गिरफ्त में आरोपी




No comments