ब्रेकिंग न्यूज़

गत्ते और बांस बल्ली के बड़े दो गाेदामों में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू।

जितेन्द्र सेतिया। सिटी एक्सप्रेस न्यूज ।अलवर: एनईबी थाना क्षेत्र मुगस्का में गत्ते बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई और आग ने धीरे धीरे विकराल रूप ले लिया और बगल में बांस के गोदाम तक आग पहुंच गई और भारी मात्रा में तैयार खड़े बांस जलकर राख हो गए.आग की सूचना पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर चार गाड़ियों से काबू पाया गया।वहीं, इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची.पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली. पुलिस अभी इस पूरे प्रकरण की जांच करने में लगी है कि किस कारण से आग लगी है, लेकिन गत्ते फैक्ट्री और बास गोदाम में भीषण आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है. मौके पर पानी के 10 टैंकरों को भी बुलाया गया जब जाकर आग पर काबू पाया गया वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि गत्ते फैक्ट्री में अचानक से धुआं उठता हुआ दिखाई दिया तब मौके पर जाकर देखा तो गत्ते फैक्ट्री में आग लगी हुई थी और आग धीरे-धीरे विकराल रूप लेते हुए बगल के बांस गोदाम में पहुंच गई और गत्ता फैक्ट्री सहित बांस के गोदाम में भीषण आग लग गई जिससे लाखों रुपए का नुकसान हुआ है .

No comments