ब्रेकिंग न्यूज़

मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ का महापडाव दसवें दिन भी जारी मंहगाई राहत शिविरों का बहिष्कार जारी बीकानेर में राहत केम्प में मुख्यमंत्री को बीकानेर जिलाध्यक्ष ने सोंपा ज्ञापन।


बीकानेर ।राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जारी सामूहिक अवकाश के साथ महापडाव आज दसवें दिन भी जयपुर में जारी रहा।
 आज मुख्यमंत्री जी राहत केम्प का निरीक्षण करने बीकानेर आये जिलाध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री जी को महासंघ का 11 सुत्री मांगपत्र सोंप कर राजस्थान के एक लाख मंत्रालयिक कर्मचारियों के लिए राहत देने की मांग की व शीघ्र समाधान कर राहत शिविरों में सहयोग लेंने का अनुरोध किया।  बीकानेर जिले से आज भी सैंकड़ों की संख्या में बाबू महापड़ाव स्थल पर जयपुर पहुंचे। 
*

No comments