ब्रेकिंग न्यूज़

बीकानेर: सीएम गहलोत ने सुनी जन समस्याएं, लोगों ने राहत कैम्प के लिए उनका किया धन्यावाद ज्ञापित

बीकानेर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बीकानेर से सीधे पंजाब के लिए रवाना हो गये है। जहां वे बादल की अंंतिम यात्रा में शामिल होंगे। इससे पूर्व सीएम ने यहां सर्किट हाउस में लोगों की समस्याओं को सुना। लोगों ने अपनी समस्या व मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा तथा महंगाई राहत शिविरों के लिए धन्यवाद भी दिया। इस दौरान शिविरों में अव्यवस्थाओं की शिकायत भी की गई। कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने के इच्छुक कई नेता अपना शक्ति प्रदर्शन भी किया।
दूसरी ओर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द डोटासरा भी स्थानीय नेताओं से मिले। शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला और पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी भी सर्किट हाउस में रहे। इनकी मुख्यमंत्री से अलग से मुलाकात भी हुई। गहलोत ने डूडी को जसरासर शक्ति प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

No comments