ब्रेकिंग न्यूज़

इंटर स्कूल शतरंज चैंपियनशिप संपन्न।

बीकानेर। रयान इंटरनेशनल स्कूल मे बीकानेर शतरंज एकेडमी द्वारा 26 अप्रैल 2023 को इंटर स्कूल शतरंज चैंपियनशिप संपन्न हुई। इस चैंपियनशिप में बीकानेर के विभिन्न स्कूलों से छात्र-छात्रों ने हिस्सा लिया। यह प्रतियोगिता 10 वर्ष से कम आयु वर्ग में व 15 वर्ष से कम आयु वर्ग के अंदर खिलाड़ी ने अपने खेल का कौशल दिखाया। 10 वर्ष से कम छात्रा आयु वर्ग में अनन्या सांखला ने 5 में से 5 अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वही छात्र वर्ग में दक्ष सिंह ने 5 में से 5 अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय व तृतीय स्थान क्रमशः नेहल जैन व तोशिका जोशी ने प्राप्त किया तथा छात्र वर्ग में द्वितीय व तृतीय स्थान क्रमशः मानवेंद्र सिंह व एकलव्य गोस्वामी ने प्राप्त किया 15 वर्ष की छात्रा आयु वर्ग में यशिका चौधरी ने 5 में से 5 अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा द्वितीय व तृतीय स्थान पर अवंतिका जोशी व अंक दिशिता दुबे ने प्राप्त किया तथा 15 वर्ष से कम छात्र आयु वर्ग में दक्ष सक्सेना 6 में से 6 अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा दूसरे व तीसरे स्थान पर क्रमशः हर्षवर्धन सिंह परिहार व सौम्य रहे।
बीकानेर चैस एकेडमी के अध्यक्ष शैलेश गुप्ता ने बताया कि इस शतरंज प्रतियोगिता से छात्रों के मनोरंजन के साथ-साथ उनमें स्पोर्ट्समैनशिप की संवेदनशीलता भी विकसित होगी। इस प्रतियोगिता में छात्रों को शतरंज के नियमों और तकनीकों का अध्ययन करने का मौका मिला । इससे उनके मानसिक विकास में सहायता मिलेगी।

No comments