ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा नेता महेंद्र पाल मीणा का जन्मदिन मनाया गया धूमधाम से ।

उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।जमवारामगढ़।शनिवार को जमवारामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा नेता महेंद्र पाल मीणा का जन्मदिन शनिवार को हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा भाजपा नेता महेंद्र पाल मीणा के निवास पर पहुंचकर जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी भाजपा नेता का यह कार्यक्रम 2023 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है जन्मदिन के कार्यक्रम के शुभ अवसर पर भाजपा के पुर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ.सतीश पुनिया और जिला अध्यक्ष जयपुर देहात उत्तर जितेन्द्र शर्मा और जिला उपाध्यक्ष जगदीश नोनपुरा ने भी भाजपा नेता महेंद्र पाल मीणा को निवास पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर बधाई दी और इस दौरान सुबह से ही मीणा के चाहने वालों का लगा हुआ था आना जाना और इस दौरान कार्यक्रम में कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन भाजपा नेता महेंद्र पाल मीना ने बताया की पूरी विधानसभा क्षेत्र से हजारों कि संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओ ने पहुंचकर जन्मदिन की बधाई दी और हर बूथ स्थर से पहुंचे हैं भाजपा कार्यकर्ता‌ और इस दौरान मंडल अध्यक्ष महेन्द्र महावर, महादेव नेतावाला , घनश्याम सैनी और महिला मोर्चा जिला मंत्री और आमेर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी मीरा देवी मीणा , भाजपा जिला परिषद पद प्रत्याशी सम्पत्ति देवी , युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पवन चावंडिया सहित हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments