ब्रेकिंग न्यूज़

ब्यावर वन क्षेत्र कार्यालय का कथित शराब पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हुई कार्यवाही क्षैत्रीय वन अधिकारी जोगेन्द्र सिंह शेखावत कोअग्रिम आदेशों की प्रतिक्षा में मुख्य वन संरक्षक अजमेर में अटैच किया ।

उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।ब्यावर ।मुख्य वन संरक्षक अजमेर ने ब्यावर के क्षैत्रीय वन अधिकारी जोगेन्द्र सिंह शेखावत द्वारा रात में कथित शराब पार्टी करने के आरोप में उन्हें अग्रिम आदेशों की प्रतिक्षा में मुख्य वन संरक्षक अजमेर में अटैच कर दिया गया है। इनके स्थान पर अन्यत्र को चार्ज देने के आदेश दिये हैं।मुख्य वन संरक्षक विजय एन ने एक आदेश क्रमांक एफ2 (143) कार्मिक/मुवसअ/2023-24/1258 दिनांक 5-4-23 को एक कार्यालय आदेश जारी कर बताया कि उप वन संरक्षक अजमेर ने अपने पत्रांक 2902 दिनांक 05 अप्रेल 2023 द्वारा गत 26 मार्च 2023 को रेंज कार्यालय ब्यावर में रात  में कथित तौर से शराब पार्टी करने के घटनाक्रम को लेकर समाचार पत्रों व न्यूज चैनलों व सोशल मिडिया पर वायरल हुए विडियो के संबध में उक्त कार्यवाही की गई है। मुख्य वन संरक्षक विजय एन. ने पत्र में बताया कि उप वन संरक्षक अजमेर की अभिशंषा पर ब्यावर के क्षैत्रीय वन अधिकारी जोगेन्द्र सिंह शेखावत को तत्काल प्रभाव से कार्यालय मुख्य वन संरक्षक, अजमेर में अटैच करने के आदेश दिये हैं। उन्होने बताया कि क्षैत्रीय वनअधिकारी ब्यावर का चार्ज उप वन संरक्षक अजमेर अपने स्तर पर अन्य कर्मचारी को देने की व्यवस्था करेगें ऐसा माना जा रहा है कि उक्त शराब पार्टी में और भी कई कर्मचारी मौजूद थे लेकिन उप वन संरक्षक सुनील चीर्दी ने केवल एक ही अधिकारी के विरुद्ध अपनी अभिशंषा की है लेकिन हकीकत यह है कि उस कार्यालय में आखिर कौन-कौन थे यह एक जांच का विषय है लेकिन कहीं नां कहीं वन विभाग के अधिकारी अपने कर्मचारी को बचाने के चक्कर में दुध का दुध व पानी का पानी कर पाने में असक्षम नजर आ रहे हैं। हकीकत में उस वक्त ब्यावर उपखण्ड अधिकारी कार्यालय का भी एक कर्मचारी बताया जा रहा है जो कुछ ही समय पहले उठकर चलता बना, लेकिन देखना यह है कि उच्चाधिकारी अपनी रिपोर्ट में किस-किस को दर्शाते हैं किस को नहीं।

No comments