ब्रेकिंग न्यूज़

मंत्रालयिक कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के जन्म दिन पर रक्त दान कर बनाया इतिहास, रक्त दान शिविर में पहुंचे राज्य के केबिनेट मंत्री महेश जौशी रक्त दान शिविर में इकट्ठा हुआ 1004यूनिट ब्लड़।

जयपुर ।दिनांक 3.05.2023।राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ द्वारा अपनी प्रमुख मांगो को लेकर आज सत्रहवें दिन भी अवकाश पर रहते हुए महापढाव जारी रखा आज मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के 72 वें जन्मदिन पर महापढाव स्थल पर ही रक्त दान शिविर का आयोजन कर 1004 यूनिट ब्लड़ एकत्रित किया प्रदेशाध्यक्ष राजसिंह ने चौधरी ने रक्त दान शिविर के अवसर पर राज्य सरकार के केबिनेट मंत्री महेश जौशी की उपस्थिति में सत्रह दिन से जारी महापड़ाव पर चर्चा करते हुए बताया कि मंत्रालयिक कर्मचारी पिछले 30 साल से अपने समकक्ष जो संवर्ग वेतन प्राप्त कर रहे थे वो आज बहुत आगे निकल गयें है वेतन विसंगति को लेकर मंत्रालयिक कर्मचारी लम्बे समय से अपनी आवाज उठा रहा है लेकिन कोई समाधान नहीं निकला, समान योग्यता, समान भर्ती, के चलते भी अन्य संवर्गो से वेतन कम ले रहा है। जिस पर मंत्री महेश जौशी ने अपने उद्वबोधन में कहाँ की आपके आंदोलन करने का तरीका पूरे हिंदुस्तान में कर्मचारी इतिहास में पहली बार देखा गया जिसमें आंदोलन के चलते उस सरकार के मुख्यमंत्री के जन्म दिन पर रक्त दान कर जिस गांधीवादी तरीके से आप लोग अपनी मांगो पर सरकार का ध्यान आकर्षित करा रहे हैं वो अनुकरणीय है। उन्होंने कहाँ आपकी आवाज को में मुख्यमंत्री जी तक पहुचाते हुए जल्द ही मांगो पर उचित निर्णय कराये जाने का भरपूर प्रयास करूँगा। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन के अध्यक्ष राजेश कर्नल कमलेश शर्मा, विरेंद्र दाधीच, राजस्व विभाग के प्रदेशाध्यक्ष शंभू सिंह राठौड़, विजय सिंह राजावत, जितेंद्र राठौड़,राजेंद्र चौधरी, आनन्द साध, सुनील मोदी, बी.डी. कृपलानी, यतेन्द्र सिंह चौहान, अजय कुमार शर्मा, गोविन्द राम भाटी, अमित शांडिल्य सहित सभी जिला अध्यक्षों एवं प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों सहित जयपुर सहित प्रदेश भर से आये 20 हजार मंत्रालयिक कर्मचारियों ने रक्त दान शिविर में भाग लिया।


No comments