ब्रेकिंग न्यूज़

शहर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती गौड़ ने मुख्यमंत्री श्री गहलोत का मनाया जन्मदिन झुग्गी झोपड़ी के लोगों को किये फल वितरित

बीकानेर,3 मई। शहर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुनीता गौड़ ने बुधवार को जननायक, गरीबों के मसीहा एवं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का 72 वां जन्मदिन सादगी के साथ जयपुर रोड स्थित झुग्गी झोपड़ियों में फल वितरित कर मनाया। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री की दीर्घायु और स्वास्थ्य की सही रहे की ईश्वर से प्रार्थना की।श्रीमती गौड़ ने कहा कि जन-जन के हृदय में बसे हैं श्री अशोक गहलोत। मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की सभी योजनाएं जनहित में समर्पित की है। उन्होंने अपनी कल्याणकारी योजनाएं समाज के गरीब, पिछड़े एवं सभी वर्गों के हित में निर्णय लेकर महंगाई से राहत दिलाई है। इस दौरान उन्होंने झुग्गी झोपड़ी में निवासित लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और उन्हें योजनाओं का लाभ लेने को कहा।
इस अवसर पर महिला कांग्रेस की विजयलता शर्मा,सुमन त्रिपाठी,जयश्री बागड़ी,रामेश्वरी बिश्नोई, जया शर्मा ने केक काट कर जननायक मुख्यमंत्री का जन्मदिन बनाया।

No comments