ब्रेकिंग न्यूज़

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र को मिली 6 नये डाकघरों की सौगात।

श्रीडूंगरगढ़  4 मई 2023। श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 6 नए डाकघर खुलेंगे जिसके लिए सांसद व केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम उनके समर्थकों ने आभार जताया है। सांसद के निजी सचिव विक्रमसिंह राजपुरोहित ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ के गांव धोलिया, लाड़िया, धर्मास, सोनियासर ऊंचाईड़ा, लालासर व बनिया में नए डाकघर खोले जाएंगे। सांसद अर्जुनराम ने प्रधानमंत्री का आभार जताते हुए क्षेत्रवासियों को बधाई दी है। सभी स्वीकृतियों के लिए भाजपा नेता विनोदगिरी गुसाईं, भाजपा देहात महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सुमन स्वामी ने केन्द्रीय मंत्री का आभार जताया है। सुविधाओं का होगा विस्तार, एक सप्ताह में शुरू होने की संभावना।
श्रीडूंगरगढ़ की मुख्य शाखा के पोस्ट मास्टर रामकिशन तिवाड़ी ने टाइम्स को जानकारी देते हुए बताया कि इन सभी स्थानों पर प्रति डाकघर दो-दो पद भी सृजित कर दिए गए है। वहीं एक सप्ताह के भीतर ही ग्रामीणों को डाकघर की सुविधाएं मिल सके ये प्रयास विभाग द्वारा किया जा रहा है। कालूबास पोस्ट ऑफिस के पोस्ट मास्टर सुल्तान सिंह ने बताया कि इन सभी 6 डाकघरों में ग्रामीणों को सुकन्या खाता खोलने, इंडियन पोस्ट ऑफ पेमेंट बैंक, बचत खाते सहित डाक वितरण की सभी सुविधाएं मिल सकेगी। यहां अब मनरेगा या अन्य खातों का पेमेंट सीधे ग्रामीणों के खातों में आ सकेगा। इन गांवो में सूचना पहुंचने पर ग्रामीणों में प्रसन्नता की लहर दौड़ गई है।

No comments