ब्रेकिंग न्यूज़

पूर्व विधायक पहुंचे शिविर में, बच्चों को खिलाया पोषाहार, संभागीय आयुक्त ने किया निरीक्षण।

श्रीडूंगरगढ़ । 4 मई 2023।पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा आज मोमासर बास में आयोजित मंहगाई राहत शिविर का निरीक्षण किया व बच्चों को पोषाहार खिलाया। गोदारा ने नागरिकों से सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया और सभी विभागों के अधिकारियों से शिविर संबंधी जानकारी ली व आमजन के अधिक से अधिक काम करने की बात कही। इस दौरान गोदारा के साथ पूर्व पार्षद कालूराम वाल्मीकि, रजनीकांत वाल्मीकि, रामेदव सायच, विनोद वाल्मीकि, कांतिलाल, राजू सहित अनेक नागरिक मौजूद रहें। संभागीय आयुक्त नीरज के पवन पहुंचे शिविर में ।
संभागीय आयुक्त नीरज के पवन महंगाई राहत शिविर में पहुंचे व शिविर का निरीक्षण किया। आयुक्त ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों से शिविर प्रोग्रेस की जानकारी ली। इस दौरान उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी उनके साथ मौजूद रहें।

No comments