खत्री समाज के सातों समुदायों को ओबीसी में शामिल कर एक " खत्री - मोदी - अरोड़ा कल्याण बोर्ड " का गठन किया जाए : राष्ट्रीय अध्यक्ष: राजेन्द्र मोदी-एडवोकेट।
जयपुर (निजी संवाददाता) संपूर्ण खत्री समाज के सभी सातों समुदायों को ओ बी सी में शामिल करने व एक *खत्री - मोदी - अरोड़ा कल्याण बोर्ड* का गठन किए जाने की अपनी मांग को दोहराते हुए सातों समुदायों का विगत 15 वर्षों से प्रतिनिधित्व करने वाले पंजीकृत माता हिंगलाज एंड वरुण देव चेरिटेबल ट्रस्ट व सहयोगी संस्था अखिल भारतीय खत्री मोदी अरोड़ा समन्वय समिति ने अपने वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट खत्री राजेन्द्र मोदी के मार्फत जयपुर कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित के जरिए राजस्थान के मुख्य मंत्री अशोक गहलोत को ज्ञापन दिया है ।
राजेन्द्र मोदी - रायमलानी ने ज्ञापन में उल्लेख करते हुए लिखा है कि हमारी मांग व सुखजिंदर सिंह रंधावा की संस्तुति पर राज्य सरकार ने अभी हाल ही में " गुरु नानक देव सिख कल्याण बोर्ड " का गठन किया है, जबकि हमारी मांग तो संपूर्ण *खत्री मोदी अरोड़ा कल्याण बोर्ड* के गठन की है और रहेगी भी । मोदी ने बताया कि हमारी संस्था द्वारा देश के विभिन्न शहरों मेंअब तक आयोजित 7 राष्ट्रीय अधिवेशन व 14 युवक युवती वैवाहिक परिचय सम्मेलनों के माध्यम से हमें अब तक परस्पर विभिन्न समुदायों में 12458 ऐसे रिश्ते कराने में अभूतपूर्व सफलता मिली है जिनके मध्य पूर्व में रिश्ते नहीं होते थे । यह संस्था महिला एवं बाल कल्याण के साथ साथ पर्यावरण के लिए भी अभूतपूर्व कार्य कर रही है । उपरोक्त दोनों संस्थाओं की और से खत्री राजेन्द्र मोदी ने अपनी दूसरी मांग को दोहराते हुए सिंधी खत्री, तैलीय खत्री, मोदी खत्री , मुल्तानी खत्री, अरोड़ा खत्री,पंजाबी खत्री व ब्रह्म खत्री सभी समुदायों को ओ बी सी में शामिल करने की मांग को भी दोहराया है । उन्होंने संदर्भ देते हुए उल्लेख में लिखा है कि *खत्री* यू पी व बिहार में तो *मोदी* गुजरात में पहले से ही ओ बी सी में सम्मिलित है । इसी आधार पर इनको राजस्थान में भी ओ बी सी में तुरंत प्रभाव से सम्मिलित किया जाए ताकि 20 करोड़ के खत्री समाज को सम्पूर्ण भारत में सरकारी योजनाओं के फायदे मिल सकें ।




No comments