ब्रेकिंग न्यूज़

नेक कमाई समूह ने किया एक साथ चार बेटियों का कन्यादान।

जितेन्द्र सेतिया। सिटी एक्सप्रेस न्यूज ।अलवर।नेक कमाई समूह की ओर से डॉ. गोपाल रॉय चौधरी ट्रस्ट के सहयोग से अलवर में चार बेटियों का एक साथ कन्यादान कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुखय अतिथि नगर विकास न्यास के सचिव अशोक कुमार योगी ने कहा कि बेटी की शादी समाज की ओर से मिलकर अलवर से यहां सामाजिक सरोकार पूरे प्रदेश के लिए एक मिसाल बनेगा। 
इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही बाल आयोग की सदस्य वंदना व्यास ने कहा कि अलवर तपोभूमि है जिसने पूरे प्रदेश को नई सीख दी है। इन बेटियों को पहले स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण दिया जाना और उनकी शादी में सहयोग करना सराहनीय है। सरकार जरूरतमंद बेटियों की शादी में कई योजनाओं के माध्यम से सहयोग कर रही है। अलवर जिले में सामाजिक व न्यायिक अधिकारिता विभाग ने सराहनीय कार्य किया है।
कार्यक्रम में यूआईटी के चेयरमैन रहे प्रदीप आर्य ने कहा कि किसी गरीब को आगे बढ़ाने का जिममा सामथ्र्यवान लोगों का है जिसमें शिक्षा का दान का आवश्यक है। संचालन गुरप्रीत सिंह निकका ने किया।

No comments