ब्रेकिंग न्यूज़

राजस्थान पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड अलवर ऑफिस की रीजनल ऑफिसर सोनाली चौधरी ने अपना घर शालीमार एक्सटेंशन में किया निरीक्षण।


जितेन्द्र सेतिया। सिटी एक्सप्रेस न्यूज ।अलवर।त्रेहान होम डेवलपर्स द्वारा अपना घर शालीमार एक्सटेंशन योजना में करीब चार हजार से ज्यादा फ्लैट व प्लॉट बनाए गए हैं जनसंख्या करीब 16000 के आसपास है ऐसे में यहां सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की व्यवस्था जोकि सोसाइटी डेवलपमेंट के दौरान की जानी थी वह सोसाइटी डेवलप होने के बाद की गई है। जो भी क्षमता से कम ही लगाई गई है। 
स्थानीय निवासी लक्ष्मी नारायण यादव द्वारा प्रधानमंत्री पोर्टल पर करीब 14 बार शिकायत की गई इस शिकायत के संदर्भ में राजस्थान पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड अलवर ऑफिस की रीजनल ऑफिसर सोनाली चौधरी मंगलवार सुबह अपना घर शालीमार एक्सटेंशन पहुंची जहां उन्होंने मौका निरीक्षण किया। मौके पर उन्होंने पाया कि जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं भक्ति धाम मंदिर के पीछे खाली प्लॉट में सीवरेज का गंदा पानी छोड़ा गया था जिसकी वजह से वहां अब कीचड़ बन गया है मौका निरीक्षण के दौरान रीजनल ऑफिसर सोनाली चौधरी ने एसटीपी प्लांट का निरीक्षण किया प्राप्त दस्तावेजों के आधार पर त्रेहान होम डेवलपर्स के द्वारा तीन एसटीपी प्लांट का रजिस्ट्रेशन कराया गया है जबकि मौके पर दो ही एसटीपी प्लांट कार्य कर रहे हैं। जिनकी क्षमता भी स्थानीय जनसंख्या घनत्व से कम है। 
रीजनल ऑफिसर सोनाली चौधरी द्वारा दोनों एसटीपी प्लांट से निकलने वाले ट्रीटमेंट वाटर का सैंपल लिया गया है। सैंपल का लैब परीक्षण किया जाएगा यदि उसमें अपशिष्ट की मात्रा अधिक पाई गई तो त्रेहान होम डेवलपर्स के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। 
स्थानीय निवासी लक्ष्मीनारायण यादव ने बताया कि त्रेहान होम डेवलपर्स द्वारा अपना घर शालीमार एक्सटेंशन का जो प्रोस्पेक्टस जारी किया गया था उसमें अनेक सुविधाओं का जिक्र किया गया था , जिनमे कुछ वर्तमान में कागजों पर तो मौजूद हैं लेकिन धरातल पर मौजूद नहीं है यह पूरी तरह से डेवलपर द्वारा की गई वादाखिलाफी है जोकि प्लॉट या फ्लैट बेचते समय खरीददार से किए गए सुविधाओं के नाम पर किए गए दावों की पोल खोलता है।

No comments