ब्रेकिंग न्यूज़

रेलवे चाइल्ड लाइन ने दो बच्चो को किशोरग्रह में अस्थाई आश्रय दिलवाया।

बीकानेर ।दिनांक 08/06/2023 को उरमूल ट्रस्ट द्वारा संचालित रेलवे चाइल्ड लाइन के राम चंद्र गहलोत ने बताया कि बीकानेर रेलवे स्टेशन पर एक भीख मांगते हुए बच्चे को व लालगढ़ रेलवे स्टेशन पर मिले एक गुमशुदा बच्चे को बाल कल्याण समिति के आदेसानुसार किशोर गृह में अस्थाई आश्रय दिलवाया ।
बीकानेर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या छह पर एक बच्चा भीख मांग रहा था जिसे आरपीएफ स्टाफ नंदकिशोर जी ने बाल सहायता केंद्र 1098 को सुपुर्द किया जहां समन्वयक द्वारा बच्चे की काउंसलिंग की गई जिसमें बच्चे ने अपना नाम बादल उम्र 12 साल ,पिता का नाम दिलावर सिंह ,मां का नाम मीरा कौर ,घर का पता रामबास गोविंदगढ़ ,अलवर होना बताया ।
दूसरा बच्चा लालगढ़ रेलवे स्टेशन से आरपीएफ से राजवीर सिंह डारा को एक गुमशुदा बच्चा मिला जिसे चाइल्डलाइन 1098 पर कॉल कर जानकारी दी फिर समन्वयक सरिता राठौड के दिशा निर्देशन में राम चंद्र गहलोत द्वारा लालगढ़ रेलवे स्टेशन पर विजिट कर बच्चे को आरपीएफ से सुपर्दगी सहित अपने संरक्षण में लिया और बाल सहायता केंद्र कार्यालय बीकानेर में लेकर आए समन्वयक द्वारा बालक की पूछताछ करने पर बालक ने अपना नाम शैलेश उम्र 12 साल, पिता का नाम उदयराज ,मां का नाम मधु देवी ,घर का पता पिथाईच ,बलिया उत्तरप्रदेश बताया।दोनों बच्चो की जानकारी एसएस व सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष को दी फिर टीम सदस्य मो. इस्माइल व राम चंद्र गहलोत ने दोनों बच्चो को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किए ओर आदेशानुसार दोनों बच्चो को किशोर गृह में अस्थाई आश्रय दिलवाया गया।बादल के परिजनों से संपर्क हो गया है व जल्द ही अपने घर चला जायेगा और शैलेश के परिजनों से भी जल्द ही संपर्क कर बच्चे को घर भिजवाया जायेगा।

उरमूल ट्रस्ट द्वारा संचालित बीकानेर रेलवे स्टेशन पर बाल सहायता केंद्र ,1098 संचालित है जो कि बच्चों की मदद के लिए निरंतर दिन रात 24 घंटे सातों दिन जनवरी 2019 से लगातार कार्य कर रही है !

No comments