साध्वी श्री प्रमोद श्री का पाली की ओर विहार तेयुप सरदारपुरा की अनवरत पैदल विहार सेवा जारी।
सरदारपुरा। 8 जून 2023 को आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या साध्वी श्री प्रमोद श्री जी आदि ठाणा- 5 ने श्री मेघराज तातेड भवन सरदारपुरा से आगामी चातुर्मास हेतु पाली की ओर विहार किया। लगभग 9 किमी का पाद विहार करते हुये साध्वी श्री झालामण्ड स्थित तेयुप सरदारपुरा मंत्री मिलन बांठियां के निवास स्थान पधारे।
इस अवसर पर पाद विहार सेवा को कटिबद्ध तेरापंथ युवक परिषद सरदारपुरा सदस्यों ने रास्ते की सेवा का लाभ लिया।
तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष कैलाश जैन, मंत्री मिलन बांठियां, उपाध्यक्ष निर्मल छल्लानी, संगठन मंत्री देवीचंद तातेड, निरंजन तातेड, निहाल बैद, राहुल छाजेड, ऋषभ श्यामसुखा आदि ने साध्वी श्री प्रमोद श्री जी आदि ठाणा- 5 की विहार सेवा की।




No comments