श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के नव निर्वाचित अध्यक्ष मनीष लाम्बा ने समाज का जताया आभार, बोले चुनावी घोषणाओं को जल्द से जल्द पूरा करना ही प्राथमिकता।
बीकानेर। श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के नव निर्वाचित अध्यक्ष मनीष लाम्बा की जीत के बाद घर पर पुष्प माला पहनाकर लाम्बा के नंदलाल सोनी नोखा, मदन लौहट, मुरलीधर सोनी, भवानी सोनी राजेश सोनी, राहुल कुमार, नारायण रंगा किशन सोनी, आदि समर्थको में जबर्दस्त उत्साह है। इस मौके पर मनीष लाम्बा ने मीडिया से बातचीत करते हुवे इस जीत के लिए अपने समाज और समर्थकों का आभार जताया है। उन्होंने कहा की समाज ने उन पर भरोसा जताते हुए जो ये दायित्व सौंपा है उन पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करुंगा। लाम्बा ने कहा की जीत के बाद हजारों लोगों ने कॉल, मैसेज और सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई दी है उनका में अपनी और अपने परिवार की ओर से आभार व्यक्त करता हूं।
इस दौरान लाम्बा ने कहा की सर्व प्रथम जल्द से जल्द एक संस्थान का रजिस्ट्रेशन करवाकर गठन किया जाएगा। जिसके द्वारा सभी कार्य किये जायेंगे। लाम्बा ने कहा की चुनाव के दौरान मेरे द्वारा की गई 11 घोषणाओं को जल्द से जल्द पूरा करना ही मेरी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा की तीन साल के कार्यकाल में जो भी समाजहित के कार्य होंगे उन्हे मिलकर पूरा करेंगे।
इसके बाद लाम्बा करणी माता मंदिर में दर्शन के लिए देशनोक रवाना हो गए।




No comments