ब्रेकिंग न्यूज़

राजस्थान ब्राह्मण मंच के बैनर तले ब्राह्मण समाज का स्नेह मिलन।

बीकानेर 11 जून राजस्थान ब्राह्मण मंच के बैनर तले ब्राह्मण समाज का स्नेह मिलन कार्यक्रम रानी बाज़ार गौड़ सभा भवन में आयोजित के दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छन्याति ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष भँवर लाल पारीक ने कहा आज के युग में युवाओं और महिलाओं को शिक्षा और संस्कार के साथ साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता है। ब्राह्मण समाज के स्नेह मिलन से एक दूसरे से जुड़ने और जोड़ने से समाज संगठित होता है। एसे कार्यक्रमों से समाज को एक नयी दिशा मिलती है।
कार्यक्रम की अध्यक्ष गौड़ समाज के अध्यक्ष अजय गौड़ ने अपने संबोधन में कहा स्नेह मिलन कार्यक्रम से शहर के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्र में भी एसे आयोजन होने चाहिए जिससे ग्रामीण क्षेत्र में ब्राह्मण समाज एक जाजम पर अपनी ताक़त बता सके।उन्होंने कहा है कि सामाजिक दायित्व के साथ साथ राजनीतिक क्षेत्र में भी ब्राह्मण अपना परचम लहरा रहे है।
कार्यक्रम की वशिष्ठ अतिथि सुनीता गौड़ ने कहा है की छन्याति ब्राह्मण समाज में अविवाहित युवक युवती परिचय सम्मेलन के साथ साथ सामूहिक विवाह की आवश्यकता है। 
उन्होंने फ़िज़ूल खर्ची और दहेज प्रथा जैसे कुरीति को समाप्त करने के लिए ब्राह्मण समाज को सामूहिक विवाह के आयोजन पर निर्णय लेना समय की माँग बतायी।
कार्यक्रम आयोजक राजस्थान ब्राह्मण मंच के अध्यक्ष बनवारी शर्मा ने अभी तक किए गये कार्यक्रमों पर प्रकाश डालते हुए कहा की हाल ही में सास बहु कार्यक्रम में की गई घोषणा की लॉटरी में श्रीनाथ धाम की यात्रा के लिए दो सास बहू के जोड़ो कि लॉटरी निकाली गई जिसमें चाँदनी मेहता- विमला मेहता एवं परमा आचार्य- प्रिया आचार्य को निःशुल्क यात्रा संस्था द्वारा करवायी जायेगी।
इस अवसर पर श्रीधर शर्मा,वाये के योगी, विश्वनाथ शर्मा,विजय जोशी, के के पांडेय,किशन जोशी, अरुण पांडेय, सविता गौड़, नरेंद्र नाथ परीक,विजय जोशी ने विचार रखे।

No comments