ब्रेकिंग न्यूज़

बीकानेर: बारिश के बाद बिगड़े हालात, दीवारें ढही, मकानों में आई दरारें।


श्रीडूंगरगढ़ में बुधवार को हुई मूसलाधार बारिश के बाद कस्बे में कई जगह दीवारे ढह गई और मकानों में दरारे आ गई है। निचले इलाकों में स्थित घरों में बरसाती पानी घुसा हुआ है। बुधवार शाम से ही नगरपालिका पालिका सहित स्थानीय प्रशासन द्वारा राहत बचाव कार्य जारी है। टेंकरो व जनरेटर से बारिश के पानी की निकासी की जा रही है। चेयरमैन मानमल शर्मा,अधिशासी अधिकारी कुंदन देथा,विकास अधिकारी रामचंद्र जाट व तहसीलदार राजवीर कड़वासरा सहित अधिकारी मोनेटरिंग कर रहे है। जानकारी के अनुसार वार्ड संख्या 23 में इंद्रपाल भार्गव व श्याम भार्गव के मकान के दीवारें टूट गई ओर घरों में पानी भरा हुआ है। घरों के बाहर मिट्टी भी डलवाई जा रही है। बालिका व डागा स्कूल में भी बरसाती पानी भर गया है। एतियात के तौर पर एसडीआरएफ की टीम भी तैनात की गई है। सरकारी अस्पताल के वार्डो में भी पानी भर गया।

No comments