ब्रेकिंग न्यूज़

चानी से अक्कासर तरफ जाने वाला रस्ता टूटने से आवागमन हुआ बाधित।

राकेश कुमार पंवार।चानी क्षेत्र मे पिछले 4-5 दिनों चल रही बारिश से गाँवो मे कच्चे -पक्के मकान, मकान के चारो और बनी चार दीवारे भी काफ़ी गिरी वही खेतो मे फसलों के लिए कही उपयोगी साबित हुई तो कही पानी के साथ बह गई, इसके साथ ही विभान्न मार्गो को जोड़ने वाली कच्ची व पक्की ग्रेवल सड़को के पानी के साथ बह जाने से आवजमन अवरुद्ध हुआ, चानी गांव के खेतो की तरफ जाने वाला आम रास्ता जो अक्कासर, व शिशा भैरव मंदिर,तथा वही आस -पास के टुबेल जाने के लिए मुख्य सड़क टूट जाने से आवगमन के साथ ही आमजन के लिए समस्या बन गई।
     वार्ड पांच ओमप्रकाश पंवार ने बताया की इस मार्ग से चानी गांव के टुबेल, खेत, अक्कासर, शीशा भैरव मदिर आदि जाने के रास्ता बरसात आने से टूट गया वही पिछले 3-4 महीने पंचायत मद से बना पुलिया भी टूट जाने से पूरा रास्ता ख़राब है इसका जायजा लेने के लिए चानी ग्राम विकास अधिकार ओमा राम नाई, जनप्रतिनिधि बंसी मराजी व वार्ड पंच ओमप्रकाश पंवार दुलाराम उपस्थित आदि ने क्षति ग्रस्त रोड का जायजा लिया और क्षतिग्रस्त सड़क को एक बारगी वेकल्पिक सुधार कर मार्ग चालू करवाने का आश्वाशन दिया और साथ ही जल्द से जल्द सड़क का निर्माण करवाने की बात कही |वार्ड पंच ने बताया की इस तरफ जाने वाले तीन रास्ते है चानी से मेघासर, चानी से अक्कासर, शीशा भैरव मंदिर व चानी से बयाजी धाम, शीशा भैरव मंदिर ये तीनो रास्ते अभी पूर्ण रूप से क्षति ग्रस्त है
  अवगमन के रास्ते बंद होने से ज्यादातर पैदल आना पड़ता है।

No comments