ब्रेकिंग न्यूज़

बीकानेर: भाजपा मंडल अध्यक्ष दो दिनों से लापता, पार्टी के खेमे में मचा हडक़ंप।

बीकानेर। बीकानेर भाजपा के लालगढ़ मंडल के अध्यक्ष पिछले दो दिनों से लापता होने से पार्टी के खेमे में हडक़ंप मच गया है। वे शनिवार से लापता है तथा उनकी मोटर साइकिल शोभासर जलाशय के आसपास मिली है। ऐसे में उनको जलाशय में ढूंढा जा रहा है। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। बता दें कि लालगढ़ मंडल अध्यक्ष विनोद करोल शनिवार को घर से निकले थे। जो कि वापस अब तक नहीं लौटे है। ऐसे में अनहोनी की आशंका के चलते उनको तालाब व जलाशयों के आसपास ढूंढा जा रहा है। करोल की बाइक शोभासर जलाशय के पास मिली। इसके बाद शहर भाजपा अध्यक्ष विजय आचार्य और देहात भाजपा अध्यक्ष जालम सिंह भाटी मौके पर पहुंचे। भाजपा नेता विक्रम सिंह राजपुरोहित सहित कई नेता भी मौके पर पहुंच गए हैं।बीछवाल थानाधिकारी महेंद्र दत्त ने जलाशय में तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया है। थोड़ी देर में जलाशय में गोताखोर खोज शुरू कर सकते हैं।

No comments