ब्रेकिंग न्यूज़

बीकानेर: ‘सनातन धर्म की भक्ति में ही देशभक्ति निहित है।

बीकानेर। सनातन धर्म प्रचारणी सभा राजस्थान की ओर से शनिवार को शंभु गिरी महाराज के सानिध्य में ‘सनातन धर्म प्रथम’ अभियान का शुभारंभ अभियान के विचारों के पेंपलेट के विमोचन के साथ हुआ। सभा के अध्यक्ष सूरजमाल सिंह नीमराणा ने कहा कि आज हमें ‘देशभक्त नहीं धर्म भक्त बनना चाहिए यदि आप सनातन धर्म के भक्त हैं तो, देश की भक्ति उस में अपने आप निहित है।’ आजकल एक ट्रेंड चल रहा है, प्रत्येक व्यक्ति को राष्ट्रक्त, देशभक्त बनाया जा रहा है, और यह जो ट्रेंड है, यही हिंदू धर्म के पतन का कारण है। ‘अब हमें देशभक्त नहीं, धर्म भक्त बनना है।’ यदि आपका सनातन धर्म नहीं बचा तो,आपका भारत देश भी नहीं बच पाएगा।
इसलिए हम सबको सनातन धर्म को प्रथम व देश को द्वितिय मानकर आगे बढऩा होगा,आप धर्म की बात करें, ‘यदि धर्म बच जाएगा तो,आपका देश भी बच जाएगा’ शंभू गिरी महाराज ने कहा कि यह जो देश भक्ती की मादकता हिंदू युवाओं के शरीर में घोली जा रही है, इससे ना तो देश बच पाएगा और ना ही धर्म बच पाएगा। हम देश भक्ति की आड़ में हमारे दुश्मनों को भी अपना मान बैठते हैं, इसका उदाहरण है, वर्तमान शासन व्यवस्था जो भारत के द्रोहियों को भी अपना मान कर सबका साथ सबका विकास के चक्कर में हिंदुओं का पतन कर रही है।

No comments