ब्रेकिंग न्यूज़

विश्वविद्यालय कार्मिकों ने पुरानी पेंशन लागू करने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट के आगेलगाया धरना।

बीकानेर स्थित राजकीय विश्वविद्यालय द्वारा विश्वविद्यालय कार्मिकों के लिए राज्य सरकार द्वारा लागू की गई ओल्ड पेंशन स्कीम में विसंगतियों को दूर करने के लिए आज जिला कलेक्टर कार्यालय में राज्य सरकार के विरुद्ध धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया । समिति के संयोजक प्रोफेसर राजाराम चॉयल ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा विश्वविद्यालय कार्मिकों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करते समय शर्तों का निर्धारण किया गया है। इसके तहत कार्मिक तभी ओपीएस की श्रेणी में आ सकता है जब वह अपना कॉन्ट्रिब्यूशन 12% ब्याज सहित जमा कराएं जबकि राज्य के कर्मचारियों के साथ ऐसी शर्त नहीं रखी गई है । राज्य सरकार की भेदभाव पूर्ण नीति के विरुद्ध एवं ओ पी एस की विसंगतियों को लेकर आज जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने चारों विश्वविद्यालयों के शिक्षक अधिकारी व कार्मिक धरने पर बैठे । धरने पर कार्मिकों द्वारा राज्य सरकार की दोहरी नीति के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन के पश्चात मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल को दिया गया। ज्ञापन देने वालों में संघर्ष समिति के संयोजक राजाराम तकनीकी विश्वविद्यालय से डां ओ.पी.जाखड़ डॉक्टर शौकत अली डॉक्टर विठ्ठल बिस्सा, डॉक्टर गिरिराज हर्ष आनंदीलाल गढ़वाल, स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय से डां‌ परमेन्द सिंह, डां रणवीर यादव, राजुवास से डां नरेंद्र सिंह राठौड़, डां, बृजनन्दन श्रृंगी, डां अशोक गौड, डां सुनीता पारीक एवं डां प्रतिष्ठा शर्मा उपस्थित रहे।

No comments