ब्रेकिंग न्यूज़

वृंदावन एन्क्लेव जयपुर रोड़ बीकानेर में विद्युत आपूर्ति के बार-बार बाधित होने से परेशान हुवे ।

बीकानेर। वृंदावन एन्क्लेव जयपुर रोड, बीकानेर के स्थायी निवासी है। वृंदावन एन्क्लेव में विद्युत सप्लाई हेतु 33/11 केवी लोड का सब-स्टेशन स्थापित हो रखा है। उस सब-स्टेशन से 11 केवी के चार फीडर निकलते हैं विदित रहे कि उक्त सब-स्टेशन डिपोजिट वर्क्स में बना हुआ है और उक्त सब स्टेशन वृंदावन एन्क्लेव में रहने वाले निवासियों के उपयोग हेतु ही स्थापित हो रखा है। उक्त 11 केवी के फीडर नं. 1 पर बार-बार विधुत आपुर्ति बाधित होती रहती है क्योंकि ऐसा ज्ञात हुआ है कि बीकेईएसएल द्वारा उदासर पावर हाउस से निकलने वाली 11 केवी जयपुर रोड़ फीडर को वृंदावन एन्क्लेव के फीडर नं. 1 से जोड़- रखा है। जयपुर रोड फीडर की लम्बाई अनुमानित 15 से 20 किलोमीटर की है जो कि ग्रामीण एरिया में सप्लाई हेतु जोड़ रखी है और इसी सप्लाई में से कृषि विधुत कनेक्शन्स को भी विधुत आपुर्ति की जाती है जिस कारण वृंदावन एन्क्लेव में विधुत सप्लाई निरंतर बाधित होती रहती है। आपका ध्यान इस और आकर्षित करना चाहेंगे कि वृंदावन एन्क्लेव में अपना घर के नाम से वृद आश्रम बना हुआ है जिसमें प्रभुजन असहाय, निशक्त, दिव्यांग, बेसहारा बुजुर्ग निवास करते हैं। बार-बार विद्युत आपुर्ति बाधित होने से कॉलोनी निवासियों के साथ-साथ इन वृद्धजनों को भी अत्यंतपरेशानी होती है व इस भीषण गर्मी में बिना विद्युत आपुर्ति के रहना एक सजा जैसा दण्ड है। अतः आपसे निवेदन है कि जनहित और प्रभुजन के स्वास्थ्य को ध्यान रखते हुए आमजन की सहुलियत के लिए उक्त वृंदावन एन्क्लेव के 11 केवी फीडर नं. 1 जो जयपुर रोड़ फीडर की सप्लाई जोड़ रखी हैउसे अविलम्ब वहां से हटाकर अन्यत्र फीडर में संयोजित करने का समूचित आदेश फरमाये ताकि समस्या से निजात पाया जा सके व विधुत आपुर्ति में बाधा का स्थायी निराकरण हो सके।

No comments