धूमधाम से नाचते गाते भगवान गणेश का किया गया विसर्जन।
बीकानेर में गुरूवार को गणेश विसर्जन की धूम हर कहीं नजर आई। गाडिय़ों में सजे-धजे गणेशजी को निकटवर्ती तालाब व सरोवर तक पहुंचाया गया। वहीं कुछ तालाबों में विसर्जन पर पूरी तरह रोक रही। बीकानेर में दो तरह के आयोजनों की धूम रही। एक तरफ बड़ी संख्या में लोगों ने अनंत चतुदर्शी का उद्यापन किया, वहीं दिनभर गणेश प्रतिमा के विसर्जन का सिलसिला चला। अब बीकानेर में भी बड़ी संख्या में लोग गणेश चतुर्थी पर अपने घर, मोहल्ले में गणेश प्रतिमा स्थापित करते हैं। अनन्त चतुदर्शी पर गणेश प्रतिमा का विसर्जन शहर के तालाबों व सरोवरों में किया गया। ज्यादा भक्तों ने संसोलाव तालाब में विसर्जन किया। हर्षोलाव तालाब में विसर्जन पर रोक के बावजूद बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान पुलिस तैनात रही, जिसने प्लास्टर ऑफ पेरिस की प्रतिमाओं का विसर्जन नहीं होने दिया। वहीं मिट्टी की प्रतिमाओं का यहां विसर्जन किया गया। इसके अलावा बड़ी संख्या में लोग दरबारी, कोडमदेसर, देवीकुंड सागर सहित अनेक तालाबों में गए। गणपति बप्पा मोरिया शहर में हर गली मोहल्ले में गणेश प्रतिमा के साथ निकले। डीजे की धुन पर गणेश वंदना करते लोग नाचते गाते हुए तालाबों के पास पहुंचे। इस दौरान पुरुष व महिलाएं नाचते गाते हुए आगे बढ़े। इस दौरान गणपति बप्पा मोरिया के जयघोष के साथ गणेश भगवान के विसर्जन के लिए पहुंचे।
No comments