भाजपा में आने के बाद पहली दफा बीकानेर आ रहे भाटी का जबरदस्त स्वागत व अभिनन्दन हो रहा है ।
बीकानेर। प्रजातंत्र में यूं तो व्यक्ति का अपना महत्व होता है, किंतु पार्टी विशेष महत्व रखती है। कुछ ऐसी ही रौनक व चेहरे पर चमक भाजपा में घर वापसी पर पूर्व सिंचाई मंत्री देवी सिंह भाटी के चेहरे पर देखने को मिली। यही नहीं भाटी पार्टी के रंग में पूरी तरह से रंगे हुए नजर आए। भाजपा में शामिल होने के बाद आज बीकानेर आ रहे पूर्व सिंचाई मंत्री देवीसिंह भाटी का रास्ते में जबरदस्त स्वागत व अभिनन्दन हो रहा है। श्रीडूंगरगढ़ में नगर पालिका के सामने आयोजित हुए समारोह में भाटी खासा प्रफुल्लित नजर आ रहे थे। भाजपा नेता ताराचन्द सारस्वत समेत श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों, जन प्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने भाटी का जोरदार स्वागत व अभिनन्दन किया। इस मौके पर भाटी ने कहा कि वैसे तो वे 78 साल के टाबर है, किंतु उनकी असली शक्ति, ताकत व जान उनके अपने कार्यकर्ता है।




No comments